सुपौल: अतिक्रमण खाली कराने पहुंची प्रशासन पर भड़का लोगों का गुस्सा, हंगामा।

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल सदर प्रखंड के सीहे गांव में अतिक्रमण खाली करने पहुंची प्रशासन की टीम का ग्रामीणों ने भारी विरोध किया है। दरअसल भारत माला प्रोजेक्ट के तहत नव निर्माणाधीन एनएच 527ए सड़क निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। जिसमे रैयतों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है की। अधिगृहित जमीन और संरचना का कई रैयतों को भुगतान नहीं किया गया है। आरोप यह भी लगाया गया है कि जिसे भुगतान किया गया है उससे भुअर्जन विभाग के कर्मी द्वारा मोटी कमीशन ली गई है। इसके बावजूद पूर्ण रूप से भुगतान नहीं किया गया है। जिससे सिहे गांव के लोग काफी अक्रोशित है। आरोप है कि इस बीच सीओ सदर आज पुलिस बल और संबंधित विभागीय कर्मी के साथ  स्थल पर पहुंच कर जबरन अतिक्रमण खाली करवाने लगे। जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोग खूब हंगामा किया। स्थिति की नजाकत को देखते हुए प्रशासन की टीम ने स्थानीय गणमान्य लोगों के मदद से मामला को काफी मशक्कत के बाद शांत किया।


फिलहाल लोग अपनी मांगो पर अड़े हुए हैं और एक लिखित आवेदन भुअर्जन विभाग को देकर इस दिशा में। समुचित पहल की मांग की है। मामला को लेकर फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज किया है। मालूम हो कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली यह सड़क मधुबनी के उच्चैठ स्थान से सहरसा महिषी के तारापीठ स्थान तक जाएगी। यह सड़क तीन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *