सुपौल: आग लगने से सात घर जले, दस लाख की सम्पत्ति स्वाहा

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन थाना क्षेत्र अन्तर्गत परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-8 में गुरुवार की रात्रि अचानक आग लग जाने से 7 घर जल कर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि जब तक कुछ समझ पाते तब तक 7 घर, अन्न, वस्त्र, कपड़ा सहित जरुरी कागजात जल कर नष्ट हो गया। आग में दो बकरी भी पूरी तरह से जल गई। घर में रखे गैस सेलेंडर फटने के चलते आग काफी तेजी से फेल गई। पीड़ितों ने बताया कि तकरीबन 10 लाख से ऊपर की क्षति होने का जिक्र किया गया है। आग के लपटें इतनी तेज थी कि 440 वोल्ट के कभर तार को भी अपने लपेटे में ले लिया।

ग्रामीणों बताया कि सूचना मिलने के डेढ़ घंटे के बाद फायर व्रिगेड की टीम पहुंची। जिसके चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परमानंदपुर वार्ड नंबर -8 निवासी गंगा स्वर्णकार, रेनू देवी, सिता देवी, माधवी देवी, रिना देवी, रेखा देवी, सुभाष कुमार साह का घर जल गया। मवेशी को आग से बचाने में जोगी साह का हाथ झुलस गया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन को आवेदन देकर अविलंब सरकारी मुवावजा प्रदान करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *