सुपौल: जदयू उम्मीदवार रामविलास कामत ने पिपरा विधानसभा से नामांकन किया दाखिल

Report: Amresh Kumar|Supaul

जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार रामविलास कामत ने आज नामांकन दाखिल किया है। सुपौल अनुमंडल स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित नामांकन काउंटर पर रामविलास कामत ने नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने मिडिया के सवाल पर कहा कि NDA में सबकुछ ठीक ठाक है। सीट शेयरिंग के मामले में दोनों गठबंधन एक दूसरे को कलाबाजी दिखा रहे हैं। कहा कि हमारे नेता मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव दल के कोरडीनेशन कमिटी के निर्णायक मंडल के सदस्य हैं, और उन्होंने गठबंधन को लेकर आश्वस्त होकर आज अपना नामांकन दाखिल किये हैं। रामविलास कामत ने कहा कि NDA गठबंधन पूरी तरह से ठीक ठाक है खाली कुछ लोग अफवाह फैलाने में लगे हुए हैं।

मालूम हो कि रामविलास कामत पिछली वार 2020 में भी पिपरा विधानसभा में जदयू से चुनाव जीतकर विधायक बने इस वार फिर रामविलास कामत दूसरी वार जदयू से चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *