सुपौल: ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में एनएच 57 पर बुधवार को एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। जिस कारण बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटनास्थल से ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची राघोपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विलाप करते परिजन

वहीं घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड नम्बर 2 निवासी बेचन सादा का 20 वर्षीय पुत्र सुमित सादा अपने बाइक बीआर 50 एबी 7270 पर सवार होकर घर से बाजार के लिए निकला था। इसी दौरान सिमराही बाजार में एनएच 57 पर सब्जी मंडी के पास पीछे से आ रही एक ट्रक ने सुमित के बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और वहां से भाग निकला। हालांकि घटना से आक्रोशित परिजनों के थाना परिसर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

फाइल फोटो

वहीं थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन के द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *