सुपौल: डीएम और एसपी ने लिया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल का जायजा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड के दीनापट्टी पंचायत में बन रहे मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल का शनिवार को डीएम कौशल कुमार और एसपी शैसव यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान चल रहे कार्यों का उन्होंने जायजा लिया। मालूम हो कि पिपरा प्रखंड के दीनापट्टी में लोहिया मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल का निर्माण कार्य चल रहा है। डीएम कौशल कुमार ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल का जायजा लेने के पश्चात कहा कि कार्य प्रगति पर है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य में विवाद उत्पन्न की जा रही है। जिसको लेकर सीओ को विधिवत निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति द्वारा बदमासी की जाएगी तो उसके विरुद्ध समुचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि करीब 6 सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल के निर्माण में स्थानीय रैयतों ने करीब 29 एकड़ जमीन दान में दी है। जिसमे मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।इस दौरान सीओ उमा कुमारी,बीडीओ शिनेश कुमार,थानाध्यक्ष संजय दास सहित अन्य अधिकारी व कर्मी एवम् कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *