सुपौल: निर्माणाधीन घर में अधेड़ की सर कटी लाश मिलने से सनसनी। जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड न 03 में एक निर्माणाधीन घर में सिर कटी अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नंदकिशोर झा के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक नंद किशोर झा अपने घर मे कई दिनों से अकेले रह रहा था। चूंकि परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली गए हुए थे। लिहाजा नंदकिशोर झा घर में अकेले रह रहे थे। परोसियों ने बताया कि एक सप्ताह से अधेड़ लापता था। इस बात की जानकारी लापता नंदकिशोर झा के पुत्र रौशन कुमार झा को जो दिल्ली में था उसे फोन पर दिया गया। जिसके बाद दिल्ली में रह रहे बेटे रौशन झा ने अपने स्तर से फोन से सम्पर्क कर हर जगह पता करना चाहा लेकिन लापता नंद किशोर झा का सुराग कहीं नहीं मिला। जिसके बाद रौशन झा घर आ गया और लापता पिता नंद किशोर झा की खोजबीन में जुट गया।
इस बीच अहले सुबह घर मे बने अर्धनिर्मित शौचालय से बदबू आने लगी। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बदबू आ रहे जगह की खुदाई की गई तो बोरे में अधेड़ का सर कटी लाश मिट्टी के नीचे गड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


मालूम हो कि मृतक का सिर अभी बरामद नहीं हुई है जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *