सुपौल: पोखर में डूबने से 2 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ वार्ड 3 में शुक्रवार को पोखर किनारे खेल रहे 2 वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया के साथ घटना की जांच में जुट गई है।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी मिली है की सत्यनारायण मंडल का 2 वर्षीय बालक राजकुमार पोखर किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह पोखर में डूब गया। जिसके बाद आसपास के लोग पोखर पर पहुंच पोखर में डूबे बालक की तलाशी में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बालक को पोखर में खोज लिया गया। लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी।घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई है और घटना को लेकर काफी दुखी नजर आए साथ लोगों ने भगवान से सब यही कह रहे थे की किसी के साथ ऊपरवाले ऐसा घटना नहीं हो।

घटना की सूचना पिपरा पुलिस और अंचल अधिकारी उमा कुमारी को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही के जुट गई है। घटना के संबंध में सीओ उमा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।परिजन द्वारा आवेदन मिला है परिजनों सरकारी उचित मुवाजा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *