सुपौल: बलुआ में एनडीए की जनसभा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे हुए शामिल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

भारत का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ है। यह प्रयास तभी सफल हुआ जब आपने एनडीए के नेताओ को जीता कर दिल्ली भेजा गया। यह बातें सुपौल संसदीय सीट से जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामेत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा। सुपौल के बलुआ बाजार में आयोजित चुनावी सभा में जदयू के प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में प्रचार करने आये जीतनराम मांझी ने कहा कि जितनी चिंता गरीबों की प्रधानमंत्री मोदी ने की है आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नही की। देश की अर्थव्यवस्था पांचवे नम्बर पर है जल्द ही देश तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था पर पहुँचेगा जब आप एनडीए प्रत्यासी को जिताएंगे।भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है आज पूरा विश्व भारत की और देख रहा है। कहा यूक्रेन में फंसे 22 हजार भारतीयों को युद्ध के मुहाने से सकुशल निकलना बड़ी बात है बल्कि भारतीयों के अलावा भी अन्य देशों के छात्रों को भी निकाला पीएम की कार्यकुशलता पूरा देश जानता है। लोगो से बहकावे में नही आना है फिर एकबार मोदी जी को पीएम बनाना है।

सभा को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि बिहार के युवराज जिन के परिवार पर दर्जनों केस है इनके परिवार के लोग बेल पर घूम रहे है बिहार की जनता बखूबी जानती है इनके नियत और नीति में खोट है जनता को गुमराह नही कर सकते लोगो ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया है सत्ता तो नही इनका ठिकाना जेल है।सात मई को लोगो से वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा की रिकार्ड संख्या में अपने उम्मीदवार को जितना है इसके लिए पहले मतदान फिर जलपान की बात कहते हुए सभी से मतदान करने की अपील की।सभा को मंत्री नीरज कुमार बबलू जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य लोगो ने की।सभा की अध्यक्षता सुशील कर्ण ने व मंच संचालन प्रभात मिश्रा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *