सुपौल: भीषण गर्मी के बीच अगलगी में सात घर सहित लाखों की संपति जलकर खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

भीषण गर्मी के बीच आगलगी से कोहराम मच गया है। जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत वार्ड 13 में अचानक लगी आग में सात घर सहित घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। बताया गया की भीषण गर्मी के बीच अचानक लगी आग के कारण लोगों में अफरातफरी का आलम हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन गर्मी और आग की लपटों के बीच आग पर काबू पाना मुश्किल था।

हालांकि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने स्थानीय लोगों के मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इस आगलगी में सात घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। बताया गया की लाखों की संपति जलकर खाक हो गया है। आगलगी की इस घटना से अग्निपीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *