सुपौल: रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

न्यूज डेस्क सुपौल:

आगामी रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राघोपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने की, जिसमें वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, सीओ रश्मि प्रिया, ईओ वीणा वैशाली, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

बैठक में रामनवमी और ईद कमेटियों के अध्यक्षों और सदस्यों को आमंत्रित किया गया, जहां दोनों समुदायों से मिलकर त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक में तय किया गया कि जुलूस निर्धारित रूट पर ही निकलेगा और इस दौरान प्रशासन की सख्त निगरानी बनी रहेगी।

बैठक में उपस्थित लोग

एसडीएम नीरज कुमार ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और जुलूस या अन्य किसी कार्यक्रम में अश्लील भोजपुरी या भड़काऊ गीत नहीं बजाए जाएंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रामनवमी के जुलूस और ईद की नमाज के दौरान पुलिस बल की तैनाती हर संवेदनशील स्थानों पर की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि जुलूस और नमाज के समय दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति होगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं कोई अफवाह या गड़बड़ी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर सूचना दें।

एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने भी दोनों समुदायों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मौजूद गणमान्य लोग

बैठक में प्रो. कमल प्रसाद यादव, बिनोद अग्रवाल, प्रो. बैद्यनाथ प्रसाद भगत, शैलेन्द्र सिंह, प्रकाश कुमार यादव, अशोक भगत, गोपीकांत झा, सुभाष कुमार, ओमप्रकाश यादव, ललित जायसवाल, अताउर रहमान, मोहम्मद ह्यूम, मो. नसीम, नूर आलम, डॉ. तजमुल, कैलाश दास, प्रमोद शाह, अभिनंदन दास, सुरेंद्र मंडल, मितन यादव, दिलीप पूर्वे, अनिल सिंह, विनय भगत, चिंटू भगत, राधेश्याम भगत, उमेश गुप्ता, रिंकू भगत, मो. अकरम, राजेश कुमार गुप्ता और विक्की भगत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *