सुपौल: राष्ट्रीय वैश्य महासभा का भपटियाही में आयोजित हुआ बैठक, गोपाल बने प्रखंड अध्यक्ष

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

राष्ट्रीय वैश्य महासभा का एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय बैठक शुक्रवार को जिले के विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही में आयोजित किया गया। जहां बैठक को अध्यक्षता सुशील कुमार मोदी ने किया। बैठक में राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने सर्वसम्मति से गोपाल कुमार को राष्ट्रीय वैश्य महासभा का प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने कहा कि वैश्य के 56 उपजाति है जिसे एकत्रित करने के लिए हम मुहिम चला रहे हैं और जिले के सभी प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड कमेटी जिला कमेटी का विस्तार कर मार्च की पहले सप्ताह में वैश्य सम्मेलन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को सभी राजनीतिक पार्टियों अपना वोट बैंक बनाई रखी है। लेकिन सत्ता में भागीदारी पूर्ण रूप से नहीं दे रही है। इसके लिए अब हम सभी वैश्य समाज एक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां हमारी भागीदारी होगी वहीं हम लोग वोट करेंगे।

मौके पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, बद्री चौधरी, लालचंद कुमार साह, छोटेलाल कुमार साह, ललन कुमार साह, अमर साह, आशुतोष कुमार, भगवानी गुप्ता, कुशेश्वर साह, गंगा प्रसाद गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद महतो, पवन कुमार, विनोद चंद्र लाहा, रामनारायण साह, मोहन साह, भुनेश्वर साह, संजय कुमार महतो उर्फ बबलू महतो, राजेंद्र प्रसाद साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *