सुपौल: रेफरल अस्पताल राघोपुर में आशा पति ने किया मोबाइल चोरी, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पकड़ाया चोर

न्यूज डेस्क सुपौल:

रेफ़रल अस्पताल राघोपुर में शुक्रवार को अपने बच्चे का इलाज कराने अस्पताल आये एक महिला का मोबाइल एक व्यक्ति ने चुरा लिया। मोबाइल चोरी होने के बाद अस्पताल में महिला इधर उधर अपना मोबाइल ढूंढने लगी जिसके बाद अस्पताल में ढ़ेर सारे लोग जमा हो गया। काफी खोजबीन किया गया लेकिन उक्त महिला का मोबाइल नहीं मिला। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधक द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मोबाइल चोरी करते हुए व्यक्ति का पहचान किया गया। ततपश्चात अस्पताल प्रशासन ने उक्त व्यक्ति को बुलाया और उसके बाद उन्होंने मोबाइल वापस किया। जहां मोबाइल चोरी करने वाले उक्त व्यक्ति की पहचान अस्पताल में कार्यरत आशा पति पप्पू कुमार के रूप में हुई। जिसका घर बौराहा बताया गया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद मोबाइल चोरी करते हुए आशा पति

वहीं जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वो अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए अस्पताल आयी थी। इसी दौरान इलाज कराने के क्रम में उन्होंने अपना मोबाइल बेड पर रख दिया था जिसके बाद वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसका मोबाइल चुरा लिया। बताया कि उन्होंने मोबाइल चोरी होने के बाद काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अस्पताल कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान किया। बताया कि अस्पताल प्रशासन के वजह से उनका मोबाइल मिला। महिला ने अपना नाम अमृता कुमारी पति शत्रुघ्न मंडल तथा घर नगर पंचायत सिमराही वार्ड 11 टोला रामपुर बताया।

इधर, अस्पताल प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि महिला का मोबाइल चोरी का मामला सामने आया जिसके बाद सीसीटीवी कैमरों के मदद से चोर का पहचान किया गया। बताया कि करीब साढ़े 3 घंटे तक 9 कैमरों के मदद से उक्त चोर का पहचान आशा कार्यकर्ता के माध्यम से  पड़ताल किया गया तों पता चला कि बौरहा पंचायत वार्ड नंबर 3 की आशा कार्यकर्ता मंजू देवी के पति पप्पू कुमार के रूप में किया गया। बताया कि चोर को बुलाकर उनसे मोबाइल लेकर उक्त महिला को मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं इस संदर्भ में राघोपुर रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण ने बताया कि आशा पति के विरोध कठोर से कठोर कार्रवाई कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *