सुपौल: सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित की गई बैठक, दिए कई निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल कुमार में कई। बैठक में जिलान्तर्गत संचालित विद्यालयों में बाल परिवहन समिति के गठन एवं स्कूल बसों में महत्पूर्ण सुरक्षा मानाकों के अनुपालन सहित विभिन्न अभियान को लेकर चर्चा की गई। अवैध वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने करने का निदेश दिया गया।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान माह में कुल 183 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। इंडो-नेपाल रोड पर जो सरायगढ़-भपटियाही के पास मिलती है, उसे 200 मीटर सिमराही की ओर करने एवं प्रत्येक कट प्वाइंट पर इंडिकेटर लाईट का शीघ्र अधिष्ठापन करने हेतु NHAI को निदेश दिया गया। इसके आलावा सिमराही बाजार में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से मुक्त करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को गुड सेमेरिटन हेतु आमजन को प्रोत्साहित करने को निदेश दिया गया।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकरी मो मंजूर आलम, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बसुन्धरा प्रियदर्शिनी, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *