सुपौल: ससुराल में हुआ पंगा तो युवक ने घर आकर लाइव वीडीओ में पंखे में फंदा लगा झूलकर दी जान, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक द्वारा मोबाइल में लाइव आकर पंखे में फंदा लगा उससे झूलकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि किसनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी निवासी मृतक 30 वर्षीय युवक चंदन कुमार सीतामढ़ी में बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि कल वो अपने ससुराल महेशपुर से देर रात अपने घर तुलापट्टी लौटा था। चंदन अपने ससुराल महेशपुर किसी समारोह में गए थे जहां उनकी ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। ससुराल में विवाद होने के बाद चंदन यादव अपनी पत्नी और बच्चे को वहीं छोड़ रात को अपने घर तुलापट्टी लौट गए थे। जहां देर रात चंदन यादव ने मोबाइल में लाइव विडियो चालू करके खुद अपने ही घर में पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर उस फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि घटना की रात मृतक चंदन यादव की पत्नी अपनी मायके महेशपुर में थी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण द्वारा कमरे के खिड़की का सीसा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। जिसके बाद घटना की जानकारी किसनपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है। घटना की बाबत किसनपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने कहा कि सुसाइड का मामला सामने आ रहा है, शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *