सुपौल: सिमराही बाजार में जायसवाल पैथोलॉजी का हुआ शुभारंभ

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार के हॉस्पिटल रोड में रविवार को जायसवाल पैथोलॉजी का उद्घाटन किया गया। पैथोलॉजी का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने फीता काटकर किया। इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ रमेश मेहता व डॉ टीएन चौधरी भी मौजूद रहे।

वहीं जानकारी देते जायसवाल पैथोलॉजी के संचालक सुशांत शेखर ने बताया कि यह पैथोलॉजी पूर्णतः वातानुकूलित और पूर्णतः कंप्यूटराइज्ड है। बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह पैथोलॉजी एक्यूरेसी और इंस्टेंट रिजल्ट के मामले में सबसे अव्वल रहेगा। बताया कि बहुतों ऐसा जांच है, जिसमें अत्यधिक समय लगता है, लेकिन ऐसे जांच के लिए इस पैथोलॉजी में बहुत ही कम समय लिया जाएगा, साथ ही जांच की एक्यूरेशी भी शत प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कि इस बाजार क्षेत्र में पहले एक भी पूर्णतः वातानुकूलित लैब नहीं था, लेकिन इस लैब को पूर्णतः वातानुकूलित किया गया है, ताकि यहां आने वाले मरीज आराम व सहज महसूस कर सके।

मौके पर डॉ अजय कुमार झा, व्यापार मंडल राघोपुर के अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल, वार्ड पार्षद गणेश प्रसाद दास, दिनेश यादव, राजीव गुप्ता, अनमोल पांडेय, प्रो हरिशंकर यादव, प्रदीप कुमार, नीरज यादव, बुच्ची यादव, राम नारायण यादव, मनीष, सुमित, सुभाष कुमार वर्मा, अजय सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *