सुपौल: सिमराही बाजार में भीषण सड़क हादसा, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार के जेपी चौक पर सोमवार देर संध्या करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों घायल सिमराही के ही निवासी हैं और अपने-अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान जेपी चौक के पास तेज रफ्तार बाइक और साइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों घायलों की पहचान बाइक चालक सिमराही नगर पंचायत वार्ड संख्या 4 निवासी लक्ष्मण दास का 20 वर्षीय पुत्र दीपक दास वही साइकिल सवार वार्ड संख्या 7 निवासी मो. मोइउद्दीन का 13 वर्षीय पुत्र मो. सोफियान के रूप में हुई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने की त्वरित मदद

हादसे के तुरंत बाद मैन चौक पर खड़ी 112 पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल, राघोपुर पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अस्पताल में मची अफरातफरी

घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *