सुपौल: सिमराही में तेजस्वी यादव ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, विपक्ष जमकर साधा निशाना

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही बाजार स्तिथ लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के मैदान शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे जहां इंडी गठबंधन के सुपौल लोकसभा से राजद प्रत्याशी चन्द्रहास चौपाल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी और महबूब अली केशर भी मौजूद रहे।

विपक्ष पर जमकर बरसे तेजस्वी

सभा को संबोधित करते तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस काम को हमलोगों ने 17 महीनों में कर दिखाया, उसे दूसरे 17 साल में भी नहीं कर पाए। कहा कि दुनिया में अगर कोई सबसे झूठा प्रधानमंत्री होगा तो, उसका नाम नरेंद्र मोदी है। उन्होंने न तो महंगाई को कम किया और न ही लोगों के खाते में 15 लाख आए। कहा कि जब हम सरकार बनाने के बाद कहते थे कि हम 10 लाख नौकरी देंगे तो चाचा कहते थे कि कहां से ये नौकरी लाएगा, अपने बाप के पास से। लेकिन मैंने कर दिखाया और कुल साढ़े बारह लाख लोगों के भविष्य को बनाने का काम किया। कहा कि हमने पढ़ने लिखने वालों को भी नौकरी दिया और खिलाड़ियों के लिए भी नौकरी देने का नियम लाया। हमने तय किया कि जो खिलाड़ी देश के लिए गोल्ड मेडल लाएगा, वो भी डीएसपी बनेगा। कहा कि हम तो और भी नौकरी देने का काम करते, लेकिन बीच में ही चाचा पलट गए। कहा कि सुपौल हमेशा से समाजवादियों का गढ़ रहा है, इसलिए हमने फैसला किया कि यहां से इस बार राष्ट्रीय जनता दल लड़ेगा और बहुत लंबे अरसे के बाद ऐसा समय आया है, जब सुपौल राजद लड़ रहा है। कहा कि मोदी जी ने दस सालों तक देश को ठगने का काम किया है और उनके खिलाफ बोलते हैं तो हमारे ऊपर, लालू जी के ऊपर ईडी, सीबीआई को छोड़ देते हैं।

तेजस्वी यादव ने सभा के दौरान प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए उनका कुछ ऑडियो क्लिप मिनी स्पीकर के माध्यम से सभा मे उपस्थित लोगों को सुनाया। जहां उन्होंने 2014 और 2019 के भाषणों की तुलना करते हुए लोगों से मजकिए अंदाज में कहा कि सुन लीजिए और मोदी जी से सीखिए। उन्होंने घोषणा किया कि अगर हमारी सरकार देश मे बनी तो हमलोग एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे। कहा कि गैस सिलेंडर को 500 रुपया कर दिया जाएगा और 200 यूनिट बिजली प्रत्येक घर को मुफ्त में मिलेगी। अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे। कहा कि हम रक्षाबंधन से हर गरीब बहनों को साल में एक लाख रुपये देने का काम करेंगे।

वहीं सभा में मोजूद वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव हमें लड़ना है। कहा कि जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए लड़ा था, उसी प्रकार हमलोगों को मोदी जी से आजादी के लिए लड़ना है। इस दौरान इंडी गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *