सुपौल: तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने एक महिला को कुचला, मौत। विरोध में सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में लालपट्टी में NH 327 ई पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक महिला को कुचल दिया है। जिसमें 40 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। मृतका की पहचान परसाही निवासी 40 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा भी किया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटा दिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

शव के विलाप करते परिजन

बताया गया कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही गांव निवासी दिलखुश कुमार अपनी 40 वर्षीय मां सीता देवी को अपने बाइक पर सवार कर अपने ननिहाल कुमयाही गाँव से वापस अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि बाइक सवार किसी काम को लेकर लालपट्टी के समीप NH 327 ई किनारे अपनी बाइक रोककर सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 40 वर्षीय सीता देवी को कुचल दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही सीता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]