
Report: A.K. Chaudhary
सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड और वीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर वीरपुर गोल चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल समेत महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन को देखते हुए वीरपुर सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश पाण्डेय, थाना के थानाध्यक्ष संजय दास समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल एवं महिला जवानों की तैनाती की गई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद युवा जिला उपाध्यक्ष जयशंकर आजाद ने की। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय महागठबंधन के निर्देश पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन और प्रधानमंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को वीरपुर गोल चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
जयशंकर आजाद ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात करने और भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन कार्यकर्ता इसी के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते हैं तो महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखेंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष सह राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम, धीरज रंजन, जलाउद्दीन अंसारी, संजय राम, राजेंद्र चौपाल, महेंद्र गोठिया, उपेंद्र यादव, इन्द्रदेव विराजी, तजमुल हक, छोटू कुमार, नीरज कुमार, चंदन गोहितमान, सुरेश कुमार, शशि राम, शंकर कुमार, अभिनंदन कुमार, महेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







