सुपौल: सिमराही में 25 लाख के मोबाइल शौचालय बने शोपीस, जंग खा रही यूनिटें और सुविधा से वंचित सिमराही के लोग

सिमराही नगर पंचायत में 25.50 लाख की लागत से खरीदे गए मोबाइल शौचालय महीनों से बेकार पड़े हैं। जंग लगती यूनिटों के बीच लोग सुविधा से वंचित हैं, वहीं स्थानीय लोग गुणवत्ता और उपयोग को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

सुपौल में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, राघोपुर में एजेंसियों का औचक निरीक्षण

सुपौल के राघोपुर में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की स्थिति की जांच कर सख्त निर्देश दिए।

सुपौल: राघोपुर में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण: उर्वरक दुकान पर स्टॉक व बिक्री की जांच, गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सुपौल के राघोपुर में डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आर.एस ने उर्वरक दुकान का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, भंडारण और बिक्री व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों ने कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीड़ के बीच भगदड़, 8 की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

नालंदा के शीतला माता मंदिर में चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठ रहे हैं।

सुपौल: गणपतगंज में महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों और जयघोष से भक्तिमय हुआ नगर

गणपतगंज में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियों, रथों और जयघोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।

सुपौल: राघोपुर में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 148 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 148 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुपौल: डुमरी मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी व वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

राघोपुर के डुमरी मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।

सुपौल: राघोपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.55 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुपौल के राघोपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 20.55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी भी बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

सुपौल: राघोपुर में आरओबी चालू होने के बाद रेलवे गुमटी 15B स्थायी रूप से बंद, सुरक्षा मजबूत लेकिन पैदल व स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

राघोपुर में आरओबी चालू होने के बाद रेलवे गुमटी 15B को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से उठाए गए इस कदम से जहां दुर्घटना की आशंका कम हुई है, वहीं पैदल यात्रियों और स्थानीय लोगों को अब करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे नाराजगी देखी जा रही है।