भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सिमराही में ‘आंगन मिलन सेवा’ आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

oplus_2097152

Report: A.K. Chaudhary

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ (सेवा पखवाड़ा) के तहत शनिवार को सुपौल जिले के सिमराही नगर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 88 एवं 90 पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी सचिन माधोगरिया ने किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिका को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही केंद्रों पर आने वाले करीब 100 बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री, चॉकलेट एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। शैक्षणिक सामग्री मिलने पर बच्चों में उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी सचिन माधोगरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज के प्रारंभिक शिक्षा और बाल विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सेविका एवं सहायिकाएं सीमित संसाधनों के बीच बच्चों के पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से पार्टी ने उनके योगदान को सम्मान देने और बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का सेवा संकल्प अभियान केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। बच्चों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सेवा पहुंचाना ही ऐसे आयोजनों की मूल भावना है।

बता दें कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के सम्मान तथा बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरण के लिए ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री स्मृति कुमारी, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा, नगर उपाध्यक्ष रमन झा, विजय मंडल, कविता कुमारी सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]