सुपौल: लोक सभा चुनाव को लेकर जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

लोक सभा चुनाव को लेकर रविवार को गांधी मिडिल स्कूल राजपुर के प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व  डिप्टी कलेक्टर भूमि सुधार अली अकरम, बीडीओ शिवेश कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मणिकांत कुमार, बाल विकास पदाधिकारी रजनी गुप्ता, महिला पर्यवेक्षिका कुमारी किरण एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक कन्हैया कुमार सिंह ने किया।

इस सभा का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता अभियान को बढ़ाबा दिया जाना है।  ताकि लोकतंत्र की इस पर्व को आम आदमी ज्यादा से ज्यादा मत का प्रयोग कर मत की प्रतिशत को बढ़ाए इसको लेकर जिला प्रशासन सुपौल एवं जीविका सुपौल के अधिकारियों को निर्देशा भी दिया गया है। सभी वर्ग एवं सभी जाति, धर्म के समुदायों को इस पर्व में  बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने हेतु अभियान को जोर देंने पर बल दिया गया। जीविका पिपरा के प्रखंड परियोजना प्रबंधक कन्हैया कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि  पंचायत के सभी टोला, खास कर के महादलित टोला में विशेष अभियान चलाने पर हम जीविका दीदियों को निर्देश दिए है इस कार्य को सुचारू रूप से जीविका दीदियों के द्वारा सभी पंचायतों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया भी जा रहा हैं।

इस बैठक को सफल बनाने के लिए जीविका के सीसी मंजू कुमारी, बीके जय प्रकाश साह एवं जीविका के दीदियां और ग्रामीण ने भाग लिया।

Leave a Comment