सुपौल: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिमराही में स्टूडेंट यूनियन शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिमराही शाखा में स्टूडेंट यूनियन शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्या सहेबा खान के नेतृत्व में नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई तथा विभिन्न हाउस के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

Report: A.K Chaudhary

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिमराही शाखा परिसर में छात्र नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट यूनियन शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और गरिमामय माहौल के बीच संपन्न हुआ। समारोह का सफल संचालन विद्यालय की प्राचार्य सहेबा खान के नेतृत्व में सभी शिक्षकों की मौजूदगी में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान छात्र-छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, टीमवर्क और विद्यालय के प्रति समर्पण जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न हाउस के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को सम्मानपूर्वक उनके दायित्व सौंपे गए।विद्यालय परिवार ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।

नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों में रेड हाउस की वाइस कैप्टन सौम्या एवं कैप्टन सिद्धार्थ, ब्लू हाउस की वाइस कैप्टन प्रिया राज एवं कैप्टन मोनू कुमार, ग्रीन हाउस की वाइस कैप्टन सृष्टि एवं कैप्टन परी झा, येलो हाउस की वाइस कैप्टन शिफा नाज एवं कैप्टन स्वराज सुमन शामिल रहे। वहीं विद्यालय स्तर पर अनुराग कुमार को स्कूल कैप्टन तथा आराध्या आनंद को स्कूल वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह के अंत में प्राचार्या सहेबा खान ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला और समारोह यादगार बन गया।

Leave a Comment