सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कीर्ति नारायण डिग्री महाविद्यालय, राघोपुर में एनएसएस के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं से एक-एक वृक्ष लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Report: A.K Chaudhary

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कीर्ति नारायण डिग्री महाविद्यालय, राघोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राम लखन प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की हर रचना को बचाकर ही मानव जाति का भविष्य सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपने घरों में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। इसके बाद प्राचार्य सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]