सुपौल: छातापुर सीएचसी का डीएम सावन कुमार ने किया निरीक्षण, एनीमिया-मधुमेह जांच में तेजी लाने का निर्देश

Report: A.K. Chaudhary

सुपौल जिले के छातापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का गुरुवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल में एनीमिया एवं मधुमेह की जांच की प्रगति की समीक्षा की और जांच कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम सावन कुमार ने स्वयं भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त एवं मधुमेह की जांच कराई। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

डीएम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने और मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Comment