
Report: A.K. Chaudhary
सुपौल जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेकपोस्टों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने वाहन जांच की प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, ड्यूटी रोस्टर और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सभी वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने कहा कि विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार सतर्क रहें और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने चेकपोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।







