
Report: A.K. Chaudhary
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुपौल जिले के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राघोपुर परिसर से जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सोलर सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया।

डीएम सावन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च में राहत देना है। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पात्र लोगों को योजना की जानकारी और लाभ प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने शिविर के माध्यम से आमजन को योजना की प्रक्रिया और लाभ की जानकारी देने का निर्देश दिया।

इसके बाद डीएम ने विद्युत कार्यालय परिसर में ‘स्वच्छता में सहभागिता’ थीम के तहत आम का पौधा लगाया। उन्होंने सिमराही निवासी रंजीत कुमार के घर स्थापित 3 किलोवाट के ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट का भी निरीक्षण किया।

वही विद्युत कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के द्वारा सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह रथ राघोपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के सभी क्षेत्र में जाकर लोगो को सोलर लाइट लगाने हेतु जागरूक करेंगे। बताया कि राघोपुर प्रमंडल में सोलर लाइट लगाने हेतु अब तक करीब 10 हजार आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमे 165 उपभोक्ताओं के यहां सोलर लाइट लग चुका है। बांकी 31 मार्च 2027 तक लगा लिया जाएगा। बताया कि बीपीएल परिवारों में अब तक 4269 उपभोक्ताओं के यहां निःशुल्क सोलर लाइट लग चुका है।

मौके पर वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, बीडीओ राघोपुर सत्येंद्र कुमार, सीओ रश्मि प्रिया, राघोपुर सहायक विद्युत अभियंता कामदेव मोदक, वीरपुर सहायक विद्युत अभियंता संजीव कुमार, निर्मली सहायक विद्युत अभियंता पिंटू कुमार, राघोपुर कनीय अभियंता कृष्ण कुमार यादव, सरायगढ़ कनीय अभियंता अभिषेक कुमार, प्रतापगंज कनीय अभियंता अजय कुमार, निर्मली व मरौना कनीय अभियंता अभिषेक कुमार, वीरपुर कनीय अभियंता मुकेश कुमार, छातापुर कनीय अभियंता रवि रौशन कुमार समेत सुपरवाइजर, लाइनमैन एवं वेंडर मौजूद रहे।







