सुपौल: खनन विभाग की कार्रवाई, अवैध सफेद बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

न्यूज डेस्क सुपौल: खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन के विरुद्ध एक सटीक कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के कटैया पावर हाउस के समीप सफेद बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई खनन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें स्थानीय पुलिस का भी सहयोग … Read more

प्रशांत किशोर का सुपौल में तीखा प्रहार : कहा – बालू माफिया, शराब माफिया और गुंडों को भेजेंगे विधानसभा, तो गाली-गलौज ही होगी

न्यूज डेस्क सुपौल: बिहार में “जनता का राज” स्थापित करने के उद्देश्य से निकाली गई बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर गुरुवार को सुपौल पहुंचे। यहां सिमराही में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की राजनीति, शासन व्यवस्था और प्रमुख दलों पर तीखा हमला बोला। प्रशांत किशोर … Read more

सुपौल: वीरपुर में देर रात आगजनी की घटना, दो दुकानों में लाखों का नुकसान

न्यूज डेस्क सुपौल: वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित गोल चौक के समीप बीते रात करीब 12 बजे दो दुकानों में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही … Read more

सुपौल: वीरपुर में स्वच्छता प्रतियोगिता के विजेता छात्राएं सम्मानित, नगर पंचायत ने बांटे पुरस्कार

“सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के वीरपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित एक माहव्यापी स्वच्छता जागरूकता अभियान “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” के तहत स्कूली छात्राओं के बीच आयोजित निबंध, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को गुरुवार को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम वीरपुर … Read more

सुपौल: कटैया पावर हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के वीरपुर स्थित कटैया पावर हाउस स्थित पावर ग्रिड में गुरुवार की शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट और भीषण गर्मी के कारण लगी, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले ली। आग इतनी … Read more

सुपौल में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: डीएम ने ICDS कार्यालय में मारा छापा, डीपीओ और ऑपरेटर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) कार्यालय में अचानक छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में डीएम ने रिश्वत लेते हुए डीपीओ शोभा सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार … Read more

‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत कल सुपौल पहुंचेंगे प्रशांत किशोर, सिमराही में जनसभा को करेंगे संबोधित

हजारों की संख्या में जुटेगी भीड़, भव्य स्वागत की तैयारी पूरी न्यूज डेस्क सुपौल: बिहार में समग्र बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड पहुंच रहे हैं। यहां दोपहर 1 बजे राघोपुर स्थित लखीचंद साहू … Read more

सुपौल के 13 खिलाड़ी राज्य स्तरीय थांग-ता चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा, राघोपुर बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

न्यूज डेस्क सुपौल: मुजफ्फरपुर में आगामी 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय 5वीं थांग-ता चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सुपौल जिले से 13 प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता खेल भवन, मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय आयोजन के रूप में संपन्न होगी। सुपौल से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं … Read more

सुपौल : राघोपुर प्रखंड में कालाजार के खिलाफ विशेष अभियान शुरू, तीन गांवों में कीटनाशक छिड़काव

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज उप-स्वास्थ्य केंद्र से सोमवार को कालाजार नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत प्रखंड के तीन कालाजार प्रभावित गांव—देवीपुर, धरहारा और नरहा—में कीटनाशक छिड़काव कार्य शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत जिला मलेरिया पदाधिकारी व रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीप नारायण राम … Read more

सुपौल: राघोपुर में राजद की अहम बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को बताया लोकतंत्र के खिलाफ साजिश

न्यूज डेस्क सुपौल: विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र जिले के राघोपुर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी मधु यादव ने की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गईं। राजद के … Read more