सुपौल: राघोपुर में पुलिस की बड़ी कार्यवाई, होटल चेकिंग के दौरान शराब पार्टी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में होटल चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा। मामले में मद्य निषेध कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

News Desk Supaul:

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में में शुक्रवार रात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर शराब पी रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर होटल, लॉज, धर्मशाला और रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत की गई। सिमराही बाजार में छापेमारी अभियान इंस्पेक्टर राजेश चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

गिरफ्तार लोग

राघोपुर पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राघोपुर पुलिस टीम द्वारा सिमराही बाजार में अवस्थित आधा दर्जन से अधिक होटल में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सिमराही बाजार स्थित एक होटल में पांच लोग बैठकर शराब पीते पाए गए। पुलिस को देखते ही सभी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मौके से 750 एमएल की एक विदेशी शराब की बोतल बरामद की गई, जिसमें आधी शराब बची हुई थी। पुलिस ने बोतल को जब्त कर विधिवत सील कर दिया। सभी से पूछताछ के बाद उन्हें मध निषेध थाना में ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।

होटल की जांच करते पुलिस

इस कार्रवाई के संबंध में राघोपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष स्वीटी कुमारी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सिमराही बाजार में शुक्रवार रात्रि में आधा दर्जन से अधिक होटल में छापेमारी किया गया। इस दौरान एक होटल में छापेमारी कर शराब का सेवन करते हुए पांच लोगों को पकड़ा गया। इस मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]