सुपौल: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सिमराही बाजार के होटल-लॉज में देर रात सघन जांच अभियान, आगंतुकों के खंगाले गए रिकॉर्ड

पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राघोपुर थाना पुलिस ने सिमराही बाजार के विभिन्न होटल और लॉज में देर रात सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आगंतुक रजिस्टर, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

सुपौल में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करोड़ों रुपये की 1.440 किलो स्मैक के साथ चार गिरफ्तार

सुपौल पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जदिया थाना क्षेत्र से करोड़ों रुपये मूल्य की 1 किलो 440 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर एटीएम कार्ड समेत कई संदिग्ध सामान जब्त किए हैं। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

मधेपुरा: CMO की सख्ती के बाद बड़ी कार्रवाई, तीन थानाध्यक्ष निलंबित, लापरवाही पर एसपी का कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय की सख्त मॉनिटरिंग के बाद मधेपुरा जिले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी, एफआईआर दर्ज करने में ढिलाई और कर्तव्यहीनता के आरोप में भर्राही, बिहारीगंज और पुरैनी थाना के तीन थानाध्यक्षों को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सुपौल: एनएच-27 पर राघोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 192 लीटर बीयर बरामद, चालक गिरफ्तार

राघोपुर थाना पुलिस ने एनएच-27 पर धर्मपट्टी पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 192 लीटर बीयर बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया।

सुपौल: किशनपुर में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बाथरूम से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के किशनपुर प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन के बंद बाथरूम में एक प्रशिक्षु महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने मौके को सील कर जांच शुरू कर दी है।

सुपौल: एसपी ने राघोपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख जांचे, केस निष्पादन व गश्त पर दिए निर्देश

सुपौल एसपी शरथ आर. एस. ने राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़, एक घायल, हथियार बरामद

News Desk Patna: पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित बग्घा टोला के पास सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत … Read more

सुपौल में गल्ला व्यवसायी पर हमले का बड़ा खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने दो सुपारी किलर समेत चार को किया गिरफ्तार

News Desk Supaul: सुपौल पुलिस ने त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में गल्ला व्यवसायी शशिरंजन जायसवाल पर 26 नवंबर की शाम हुए जानलेवा हमले का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में साजिशकर्ता महिला समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सुपारी किलर, पीड़ित … Read more

सुपौल: राघोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3205 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

News Desk Supaul: जिले के राघोपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक चार पहिया वाहन (XUV 500) से 3205 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप करीब 320 लीटर बरामद किया है। साथ ही तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल … Read more

बिहार विधानसभा चुनाव: सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई तेज, 14 हैंडलर्स के खिलाफ FIR दर्ज

News Desk Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होते ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अब तक 22 आपत्तिजनक लिंक के आधार पर 14 हैंडलर्स के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज … Read more