सुपौल: सिमराही में चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पान मसाला और नकदी बरामद

Report: A.K. Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही जेपी चौक स्थित रंजीत कुमार की पान मसाला दुकान, बनारसी भुजा दुकान एवं फल दुकान में हुई चोरी के मामले में राघोपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमराही वार्ड संख्या-13 निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है।

बरामद सामान

जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से 27 पैकेट पान मसाला गुटखा, 23 पैकेट तुलसी, 30 डिब्बा सिगरेट और 14 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान सिमराही बाजार में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित बताया जा रहा है।

बरामद सामान

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी के संबंध सिमराही के जेपी चौक स्थित रंजीत कुमार की पान मसाला दुकान के अलावा फल दुकान और बनारसी भुजा दुकान में हुई चोरी से भी सामने आए हैं। पुलिस इन सभी घटनाओं में आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़े: https://newsexpressbihar.com/simrahi-theft-case-solved-three-arrested-stolen-goods-recovered/

पुलिस के अनुसार, सिमराही बाजार में लगातार हुई चोरी की घटनाओं के बाद जांच तेज की गई थी। इसी क्रम में विशाल कुमार की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर की रात सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक के पास चोरों ने रंजीत कुमार की पान मसाला दुकान, बनारसी भुजा दुकान, फल दुकान को निशाना बनाया था। घटना के बाद SIT का गठन कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और नकदी बरामद की है।

Leave a Comment