सुपौल: राघोपुर थाना परिसर में जब्त 1202 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

राघोपुर थाना परिसर में रविवार को 21 कांडों में जब्त कुल 1202.375 लीटर नेपाली, देशी चुलाई और अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई सीओ रश्मि प्रिया और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शराबबंदी कानून के तहत संपन्न हुई।

विरासत सहेजने की अनूठी पहल: सुपौल में मिली 15वीं शताब्दी की दुर्लभ पांडुलिपियाँ, ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत ऐतिहासिक खोज

सुपौल में ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत 15वीं शताब्दी की दुर्लभ संस्कृत एवं मिथिलाक्षर पांडुलिपियों की खोज हुई है। जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र द्वारा संरक्षित 500 वर्ष से अधिक पुरानी 10 महत्वपूर्ण पांडुलिपियाँ सामने आई हैं, जो मिथिला की समृद्ध बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य प्रमाण हैं।

सुपौल: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिमराही में जनसंपर्क अभियान, प्रबुद्ध नागरिकों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के तहत सिमराही में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया के नेतृत्व में प्रबुद्ध नागरिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया गया।

सुपौल: वीरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल जिले के वीरपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 में रविवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मौके पर मौजूद छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।